कोण्डागांव
आमचो पुलिस आमचो गांव, बुडरा में चलित थाना लगा
17-Jan-2021 9:18 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 जनवरी। आमचो पुलिस आमचो गांव के तहत ग्राम बुडरा में चलित थाना लगाया गया। शनिवार को थाना माकड़ी क्षेत्र के ग्राम बुडरा में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होकर अपराधों की रोकथाम के लिए विभिन्न अपराध, महिलाओं के उपर होने वाले अपराध छेड़छाड़, दहेज प्रताडऩा, दहेज मृत्यु, बाल विवाह आदि तथा बच्चों पर होने वाले लैंगिक अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मादक पदार्थ (ड्रग्स), यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। गांव में किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने पर तत्काल थाना माकड़ी को सूचित करने की हिदायत दिया गया।