रायगढ़

जमुना को बच्चों की पढ़ाई के लिए मिला नया मोबाइल
18-Jan-2021 7:12 PM
जमुना को बच्चों की पढ़ाई  के लिए मिला नया मोबाइल

रायगढ़, 18 जनवरी। कलेक्टर भीम सिंह ने जनचौपाल में लोगों की समस्यायें सुनी तथा उसका निराकरण किया। चांदमारी में रहने वाली जमुना देवांगन अपनी समस्या लेकर जनचौपाल में पहुंची थी। उसने बताया कि वह यहां अपने दो बच्चों के साथ रहती है, जिसके भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी उस पर ही है। यहां वह एक दुकान में काम कर अपनी आजीविका चलाती है।  कोरोना के कारण उसके काम पर भी असर पड़ा है। जिसके चलते उसे अपने बच्चों के स्कूल की फीस भरने में दिक्कत जा रही है। मोबाइल न होने के कारण बच्चे ऑनलाईन क्लास भी अटेंड नहीं कर पा रहे है। कलेक्टर ने तत्काल जमुना को एक नया मोबाइल प्रदान किया। साथ ही शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल प्रबंधन से चर्चा कर उनके बच्चों की फीस में रियायत दिलवाएं। दो वृद्ध महिलायें भी जनचौपाल में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनका कोई नाते रिश्तेदार नहीं है। यदि वृद्धाश्रम में रहने की जगह मिल जाती तो अच्छा हो जाता।  कलेक्टर भीम सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी को बुलवाकर महिलाओं के वृद्धाश्रम में रहने की व्यवस्था करवायी। इसके साथ ही राजस्व, श्रम, राशन कार्ड निर्माण से जुड़े मामलों को लेकर लोग अपनी समस्यायें रखने जनचौपाल में पहुंचे थे। कलेक्टर भीम सिंह ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मामले का त्वरित निराकरण करते हुए की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news