दुर्ग

पार्किंग घोटाले के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन
19-Jan-2021 4:49 PM
पार्किंग घोटाले के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 जनवरी।
नगर निगम में पार्किंग घोटाले  के विरोध में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता रितेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख पार्किंग में चल रहे जनता से अवैध वसूली लगभग 1 वर्ष से इन पार्किंग के ठेके को निरस्त कर दुर्ग नगर निगम के शासन एवं प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है, परंतु यहां से प्राप्त रकम का कोई हिसाब किताब नहीं है। पूर्व में नगर निगम आयुक्त द्वारा जांच दल बनाया गया था, जिसमें जांच अधिकारी के रूप में राजेश पांडे एवं प्रकाश थवानी ने अपनी जांच रिपोर्ट में पिछले 1 वर्षों से चल रहे भर्राशाही एवं अवैध वसूली को स्पष्ट प्रदर्शित किया है। इस रिपोर्ट में जांच अधिकारियों द्वारा ठेकेदार का नाम प्रदर्शित नहीं किया गया है। 

 भारतीय जनता युवा मोर्चा के रितेश शर्मा ने कहा कि दुर्ग के महापौर से दुर्ग नगर निगम के शासन व प्रशासन के लोग संभाले नहीं जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि महापौर से अपनी जिम्मेदारी नहीं संभाली जा रही है और न ही आपके एमआईसी मेंबर किसी भी कार्यों में रुचि ले रहे हैं। पूरे दुर्ग नगर निगम की हालत खस्ता हो चुकी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के रितेश कुमार शर्मा, सत्यवीर यादव, नीरज तिवारी, तारेंद्र तन्डिया, किशोर सोनकर, प्रिंस जॉय, महेंद्र   सोनकर, जयप्रकाश मटियारा, आकाश बघेल, नीरज पटेल, अमित पटेल, विराज चौहान, रिंकू शुक्ला, विजय निर्मलकर, पुरषोत्तम मटियारा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news