दुर्ग

साईंस कालेज के हाईटेक पुस्तकालय का निरीक्षण
20-Jan-2021 3:26 PM
 साईंस कालेज के हाईटेक पुस्तकालय का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी।
शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय के हाईटेक हुये पुस्तकालय की सेवाओं का अपर संचालक, उच्च षिक्षा विभाग चंदन त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। पुस्तकालय में आरएफआईडी के शुभारंभ को उन्होने पुस्तकालय सेवाओं को विद्यार्थियों के पक्ष में और अधिक त्वरित बनाने में उपयोगी बताया। उन्होंने ग्रंथालय की सेवाओं का निरीक्षण करते हुये इस पर प्रसन्नता  व्यक्त की। उन्होंने पुस्तकालय की ई-लायब्रेरी सेवा से लाभांवित विद्याथिर्यों के संख्या एवं उनको होने वाली समस्याओं का अध्ययन करने हेतु पुस्तकालय स्टाफ को प्रोत्साहित किया। उच्च स्तरीय निरीक्षण टीम में अतिरिक्त संचालक डॉ एस सी तिवारी, अपर संचालक एच एस कर, रूसा प्रभारी डॉ जी. धनश्याम एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुल सचिव  आर एल देवांगन सम्मिलित हुए।

 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएन सिंह ने पुस्तकालय में चल रहे पुस्तकालय कम्प्यूटरीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में निरीक्षण टीम को विस्तृत विवरण दिया। पुस्तकालय समिति के संयोजक डॉ एके खान ने पुस्तकालय सेवाओं के बारे में जानकारी दी. महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष विनोद कुमार अहिरवार ने हाईटेक पुस्तकालय की सम्पूर्ण कार्यविधि/ तकनीकि एवं ई-पुस्तकालय की सेवाओं को प्रदर्षित कर निरीक्षण टीम को अवगत कराया। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान उच्चशिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वयं ई-लायब्रेरी एवं उच्चस्तर टेक्नॉलाजी आरएफआईडी का संचालन कर उसके बारे में जिज्ञासा शांत की। निरीक्षण टीम ने एमलिब. के विद्याथिर्यों के लिये आयोजित प्रशिक्षण एवं महाविद्यालय में संचालित  मूल्य संवर्धित पाठ्यक्रमों  पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उल्लेखनीय है, कि पूरे प्रदेष के शासकीय महाविद्यालयों में मात्र साइंस कालेज, दुर्ग ही पहला ऐसा महाविद्यालय है, जिसके पास इस तरह की सुविधाये उपलब्ध हैं। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुये इस अवसर पर पुस्तकालय के कर्मचारी राजलक्ष्मी पाण्डेय, मनोज तिवारी, अनुराग पाण्डेय, संतोष चंन्द्राकर एवं पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news