बस्तर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया साय का अभूतपूर्व स्वागत
20-Jan-2021 9:47 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया साय का अभूतपूर्व स्वागत

भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 जनवरी।
बस्तर प्रवास पर आज पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने विशाल मोटर सायकल रैली निकालकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की। शहर के अनेक स्थानों में श्री साय का जोरदार आतिशबाजी के बीच तिलक लगाकर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

विष्णुदेव साय 3 दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से भाजपा में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। जिसका असर आज श्री साय के शहर आमगन में देखने को मिला। शहर के द्वार महाराणा प्रताप चौक में जिला भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया, वहीं से भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं की मोटर सायकल रैली अगवानी करते आगे-आगे चली। स्टेट बैंक चौक में भाजपा पार्षद दल ने और चांदनी चौक में नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने श्री साय का जबरदस्त स्वागत किया। देशभक्ति से ओतप्रोत गाने व गगनभेदी नारे स्वागत और रैली में गूंजते रहे।प्रदेशअध्यक्ष श्री साय के साथ बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा भी पहुंचे है।

आज स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, दिनेश कश्यप, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव, सुरेश गुप्ता एवं संजय पाण्डेय सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

सीएमएचओ ने लगवाया कोरोना टीका
दंतेवाड़ा, 20 जनवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर ने जिला अस्पताल में बुधवार को कोरोना का टीका लगवाया। श्री ठाकुर ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है, यदि किसी व्यक्ति को टीका लगवाने के उपरांत कोई शारीरिक समस्या उत्पन्न होती है तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से तत्काल संपर्क करें।


अन्य पोस्ट