दुर्ग

कुम्हारी भाजपा मंडल का प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन 22 को
21-Jan-2021 4:20 PM
कुम्हारी भाजपा मंडल का प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन 22 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 21 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। किसानों को धान खरीदी समस्या, बारदाने की समस्या, किसानों के रकबे में कटौती, किसानों के खाते में पैसे डालने की समस्या आ रही है।  किसान विरोधी सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन हो चुका है और अब प्रदेश के सभी जिलों में 22 जनवरी को धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है।

धरना-प्रदर्शन में सभी मंडलों से सभी कार्यकर्तागण भारी संख्या में मौजूद रहेंगे, वहीं कुम्हारी मंडल से राकेश पांडेय को प्रभारी बनाया गया है, उसी की रूपरेखा के लिए कुम्हारी में आज बैठक आहुत की गई थी, जिसमें मुख्य रूप से पीएन दुबे  मंडल अध्यक्ष कुम्हारी द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के लिए कुम्हारी से भारी संख्या में कार्यकर्तागण भिलाई के लिए निकलेंगे। इसके पश्चात सभी मंडलों के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करके पैदल मार्च द्वारा दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे।

बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता गोल्डी गोस्वामी, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, पार्षद विनोद बंजारे, पार्षद ओमकार मार्कण्डेय, फिंगेश्वर साहू, कैलाश सोनकर, सुजीत यादव, उमाकांत साहू, रीता पांडेय, तृप्ति चन्द्राकर  एवं अन्य कार्यकर्तागण मुख्य रूप से शामिल हुए। उक्त जानकारी मण्डल अध्यक्ष पी एन दुबे ने दी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news