जगदलपुर, 22 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय अपने तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला बस्तर दौरा है, जिसे देखते हुए बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। वहीं आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति के सदस्य व युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बस्तर महाराजा कमल चंद भंजदेव व उनकी माता से मिलने राजभवन पहुंचे व उनका हालचाल जाना।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, भाजपाई नेता संग्राम सिंह राणा व समस्त भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।