दुर्ग

गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
23-Jan-2021 3:31 PM
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास  के साथ मनाया

दुर्ग, 23 जनवरी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया कि सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। उपरांत हजूरी जत्था भाई सुखमन दीप सिंह ने कीर्तन किया। हम चाकर गोबिंद की बच्चियों व स्त्री सत्संग की बीबियों ने कीर्तन किया। ज्ञानी गहल सिंह ने कथा की। 

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग के कमेटी मेम्बर्स ने जो गुरुद्वारा साहिब में हर साल हर पर्व में गुरुजी के लंगर की तैयारी होती है उनके सेवादार सरदार परमजीत सिंह, रघुवीर सिंह, बंता सिंह, हरजीत सिंह, केवल सिंह, जितन्दर सिंह एवं पूरे सेवादारों को सम्मान दिया गया। उपरांत जो बच्चे रात को गुरुद्वारा साहिब के चरणों में सेवा में गुरु महाराज सेवा करते हैं 16 बच्चों को सम्मान दिया गया। नवदृष्टि फाउंडेशन हर साल ब्लड कैम्प का आयोजन करते है। श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहबजादे एवं बड़े सहाबजादे के शहीदी को नजर में रखते हुए उनके सदस्य हनी दुलई, कुलवंत सिंह, राज आढ़तिया को सम्मानित किया गया। 

उसके उपरांत गुरु महाराज का लंगर अटूट संगत के लिए तैयार किया गया था, जो सभी संगत ने लंगर ग्रहण किया। 
इस अवसर पर अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना, महासचिव दलप्रीत सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाल सिंह अरोरा, जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सचिव इंद्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह अरोरा, अवतार सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सलुजा, भूपिंदर सिंह, सिंघरा सिंह सोढ़ी, मखन सिंह, अजमेर सिंह, सूरिंदर सिंह कबरवाल, सिमरन सिंह, मनप्रीत सिंह, संदीप सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news