महासमुन्द

सुभाष चंद बोस की जयंती मनी
24-Jan-2021 4:45 PM
सुभाष चंद बोस की जयंती मनी

महासमुन्द, 24 जनवरी। आजाद हिंद सेना के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद बोस की 125वीं जयंती पर सांसद कार्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता माधव राव टांकसाले ने नेताजी सुभाष चंद बोस को श्रध्दांजली देते हुये कहा कि नेताजी सुभाष, आत्मनिर्भर भारत के सपने के साथ ही सोनार बांग्ला की भी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। जो भूमिका नेताजी ने देश की आजादी में निभाई थी, वही भूमिका संपूर्ण भारतवासियों को आत्मनिर्भर भारत में निभानी है। 
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टंाकसाले, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, मंडल कोषाध्यक्ष हनीश बग्गा, महिला नेत्री प्रिती रानी सोनी, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, उमेश नसीने, महेश चौहान, सरपंच यशवंत साहू, युवा मोर्चा के आकाश सोनी, जगन्नाथ छुरा, योगेश सोनवानी ,नरेश नायक, सुमन शेन्द्रे, उकेश प्रजापति, प्रखर सोनी, भूनेश्वर, बल्ला सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news