सरगुजा

इस बार मैनपाट महोत्सव में दिखेगी राम वनगमन पथ की झलक
27-Jan-2021 10:26 PM
इस बार मैनपाट महोत्सव में दिखेगी राम वनगमन पथ की झलक

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपा दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर 27 जनवरी।
आगामी 12 से 14 फरवरी तक प्रस्तावित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में इस बार राम वनगमन पथ की झलकियां देखने को मिलेगी। मैनपाट के मुख्य मार्गो ,महोत्सव स्थल,शासकीय भवनों एवं पर्यटन स्थलों में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी राम वनगमन पथ की लोगोयुक्त साइनेज लगेगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव की तैयारी हेतु आयोजित बैठक में सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जा रही है उस कार्य को पेशेवर तरीके से संपादित करें।

कलेक्टर ने कहा कि मैनपाट महोत्सव में राम वनगमन पथ का लोगो सभी साइनेज एवं विभागीय योजनाओं के होर्डिंग में उपयोग करें। सडक़ के दोनों ओर के पेड़ में भी इस लोगो को पेंट कराएं। इसके साथ ही सडक़ के दोनो ओर रंग-बिरंगे झंडे लगवायें। उन्होंने कहा कि मैनपाट में पर्यटन स्थल के सभी सडक़ो का मरम्मत कर ठीक करें। पर्यटन स्थल की जानकारी के लिए सडक़ में दूरी एवं एरोमार्कयुक्त रेडियम साइनेज लगवाएं। उन्होंने पानी एवं बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान बाहर से आने वाले कलाकारों के आने जाने तथा ठहरने के लिए आवश्यक व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री अनमोल टोप्पो एवं शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news