गरियाबंद

11 से 24 कुण्डीय विश्व शांति शिव शक्ति महायज्ञ
08-Feb-2021 5:05 PM
11 से 24 कुण्डीय विश्व शांति शिव शक्ति महायज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 8 फरवरी। 
राजिम में 24 कुण्डीय भव्य विश्व शांति शिव शक्ति महायज्ञ प्रारंभ हो रहा है। महायज्ञ 11 फरवरी से लोमश ऋषि आश्रम के समीप सिद्धि विनायक आश्रम में शुरू होगा। आश्रम के संचालक तारिणी शक्ति पीठ के गुरुदेव उमेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि महायज्ञ का प्रारंभ 11 फरवरी को कलशयात्रा के साथ शुरू होगा, जो 13 फरवरी तक चलेगा, 14 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

महंत श्री ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। जिसमें दूसरे प्रांतों से भी 100 से अधिक साधु संतों के पधारने की उम्मीद है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के भी बड़ी संख्या में सम्मलित होने की उम्मीद महंतश्री ने जताई है। महायज्ञ के बारे में जानकारी देते हुए महंतश्री ने बताया कि 11 फरवरी को भव्य कलशयात्रा का आयोजन होगा जो आश्रम से शुरू होगी और नवापारा शहर का भ्रमण कर महायज्ञ स्थल पर सम्पन्न होगी। उसके बाद महायज्ञ प्रारंभ होगा। 12 और 13 फरवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक महायज्ञ आयोजित होगा। 14 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने महायज्ञ में साधु-संतों और श्रद्धालुओं के बड़े संख्या में सम्मलित होने की उम्मीद जताई है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news