गरियाबंद

कलश यात्रा के साथ विश्व शांति शिवशक्ति महायज्ञ शुरु
12-Feb-2021 4:57 PM
 कलश यात्रा के साथ विश्व शांति शिवशक्ति महायज्ञ शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 12 फरवरी। श्री लोमष ऋषि आश्रम के समीप स्थित श्री सिद्धिविनायक आश्रम में गुरूवार से तीन दिवसीय 24 कुंडीय विश्व शांति शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ शुरु होने के पहले नवापारा नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो श्री सिद्धिविनायक आश्रम से बेलाही घाट होते हुए सोमवारी बाजार पुल के मार्ग होते हुए नगर के मुख्य मार्गों गंज रोड, कृषि उपज मंडी, काली मंदिर से सुभाष चौक, कुम्हारपारा, सदर रोड, पुराना सब्जी मंडी सोमवारी बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। 

कलश यात्रा श्री सिद्धिविनायक आश्रम के संचालक छत्तीसगढ़ श्रीमहंत उमेशानंद गिरी महाराज, हिमाचल प्रदेश के महामंडलेश्वर कल्याणानंद महाराज की अगुवाई में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं लड़कियों ने अपने सर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की। इस विशाल कलशयात्रा को नगरवासियों ने फूलों की वर्षा और आरती कर भव्य स्वागत भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से थानापति गोपाल गिरी महाराज, कमलेशानंदजी, नर्मदा गिरी, रवि गिरी, प्रेम गिरी, पवन गिरी, सेक्रेटरी हरि गिरी, जमुना गिरी, विजय गिरी, राम गिरी सहित सैकड़ों संख्या में साधु संत शामिल हुए। 

आश्रम के संचालक तारिणी शक्ति पीठ के गुरुदेव उमेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। यज्ञ में दूसरे प्रांतों से भी साधु संतों पहुंचकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा नगर सहित आसपास गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ इक_ा हो रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news