गरियाबंद

कांग्रेसियों ने हरदी गांव से पदयात्रा निकाल किया कृषि बिल का विरोध
13-Feb-2021 11:22 PM
कांग्रेसियों ने हरदी गांव से पदयात्रा निकाल किया कृषि बिल का विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 13 फरवरी।  केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हफीज खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत हरदी से जिला मुख्यालय गरियाबंद तक पद यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए  तीन कृषि बिल को निरस्त करने मांग की।

काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र ग्राम हरदी से की। यहाँ से सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुँचे। कांग्रेसियों ने इस दौरान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून को लेकर जमकर विरोध किया। वहीं इन्होंने कहा कि देशभर के किसान केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध कर रहे, हम सब उनके साथ है। सरकार हठधर्मिता के चलते कृषि कानून को वापस नहीं ले रहा है। 

काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार उद्योगपति को लाभ पहुंचाने किसानों के साथ धोखा कर रही है। कांग्रेस के पदयात्रा में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ममता राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता नरेंद्र देवांगन, शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा, अवधराम यादव, अलीम खान, चंद्रभूषण चैहान, सुरेश मानिकपुरी, रहिमखां, नंदू गोस्वामी, सौरभ ठाकुर, विनोद दीवान, देवेश सिन्हा, नेपाल यादव, घनश्याम, सेवकराम ध््राुव, अंगेश्वर ठाकुर, कोमल ठाकुर, भानु सिन्हा, जीतेन्द्र राजपूत ओम राठौर, रामकुमार वर्मा, रमेश मेश्राम, शीला ठाकुर, ललिता सिन्हा, अमित मिरी, अमृत पटेल, देवासीश यादव,  चित्ररेखा ध्रुव, सुरेखा नागेश, विनोद राजपूत, गैंदलाल सिन्हा, हरीश ठक्कर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news