दन्तेवाड़ा

5 इनामी समेत 6 का नक्सल समर्पण
20-Feb-2021 9:20 PM
 5 इनामी समेत 6 का नक्सल समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 20 फरवरी। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को पुन: बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अफसरों के समक्ष पांच इनामी समेत छह नक्सलियों ने घर वापसी की है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य चौकी कवासी 35 वर्ष ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी गिरफ्तारी पर राज्य शासन द्वारा 5,00,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। प्लाटून नंबर 16 के पीपीसीएम कमलेश संतोष पोडिय़ाम ने भी आत्मसमर्पण कर घर वापसी की है।उक्त नक्सली  पर राज्य शासन द्वारा 3लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।  माड़ डिवीजन टेलर टीम प्रभारी पायके कवासी नें भी आत्म समर्पण किया। इस नक्सली पर 3 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। प्लाटून नंबर 26 की सदस्य भूमि उईके 28 वर्ष ने भी आत्मसमर्पण किया है। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 2 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था। भूमि किरंदुल थाना अंतर्गत मदाड़ी गांव की निवासी है एक अन्य नक्सली लीडर लिंंगा राम उईके 26 वर्ष ने भी आत्मसमर्पण किया। लिंगा किरंदुल थाना के मदाड़ी गांव का निवासी है। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 2 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news