दुर्ग

13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें शुरु
22-Feb-2021 4:32 PM
13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें शुरु

दुर्ग, 22 फरवरी। रेलवे द्वारा यात्रियों को लोकल एवं पैसेंजर ट्रेनों की सुविधा देना प्रारंभ कर दिया है। रेलवे द्वारा पूर्व में लोकल ट्रेनें चलाई गई थी। अब यात्रियों को दुर्ग से गोंदिया-इतवारी-छिंदवाड़ा-राजहरा आदि आने जाने के लिए पैसेंजर  स्पेशल ट्रेन प्रारंभ की जा रही है।  रेलवे प्रशासन द्वारा 22 फरवरी से ट्रेन संख्या 08741-08742 दुर्ग, गोंदिया, दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन सुबह 6.30 बजे दुर्ग से छूटेगी, जो गोंदिया 9.35 पर पहुंचेंगी। इसी तरह ट्रेन क्रमांक 68742 गोंदिया से शाम 5.40 बजे छूटेगी, जो दुर्ग रात 8.20 पर पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 08743 गोंदिया से 9.45 बजे इतवारी के लिए छूटेगी, जो इतवारी 12.30 पर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन क्रमांक 08744 इतवारी से दोपहर 3 बजे छूटेगी, जो गोंदिया 5.30 पर पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 0 8219 बिलासपुर से रात 11.55 पर छूटेगी, जो चिरमिरी सुबह 6 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन क्रमांक 08220 चिरमिरी से रात 11 बजे छूटेगी, जो बिलासपुर सुबह 4.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 08215 राजहरा  से सुबह 9.15 पर छूटेगी जो केंवटी स्टेशन पर दोपहर 1.5 पर पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 08816 केंवटी से सुबह 5 बजे रवाना होगी, जो राजहरा 8.55 पर पहुंचेगीक्र इसी तरह ट्रेन क्रमांक 08119 इतवारी से सुबह 7.45 बजे छूटेगी, जो छिंदवाड़ा 11.45 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन क्रमांक 08120 से दोपहर 12.40 पर छूटेगी जो इतवारी स्टेशन पर शाम 5.30 बजे पहुंचेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news