दुर्ग

भुनेश्वर बने कलार समाज मंडलेश्वर, रुकुम सचिव- टेकराम कोषाध्यक्ष
23-Feb-2021 5:06 PM
भुनेश्वर बने कलार समाज मंडलेश्वर, रुकुम सचिव- टेकराम कोषाध्यक्ष

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 फरवरी।
छग डड़सेना सिन्हा कलार समाज दुर्ग तहसील स्तरीय का चुनाव 21 फ रवरी को दुर्ग के पुराना गंजमण्डी स्थित स्थल पर संपन्न हुआ। 
तहसील स्तरीय छग डड़सेना कलार समाज पदाधिकारी चुनाव में खेरधा, नवातरीया, रसमड़ा, थनौद, खुरसुल, बीरेझर, नगपुरा, बोरई, लिटिया, जोगीगुफा, नवांगांव, पुरदा, करंजा भिलाई, बोडेगांव, जेवरा सिरसा, जामुल, उतई, पुरई, अण्डा, विनायकपुर, कोनारी, कुथरेल, चंदखुरी, पुलगांव और दुर्ग सहित 26 गांवों के समाजिक सदस्य उपस्थित हुये। 

कलार समाज पदाधिकारी चुनाव में भुनेश्वर प्रसाद सिन्हा को दुर्ग तहसील मंडलेश्वर, रुकुम लाल सिन्हा को सचिव एवं टेकराम सिन्हा को कोषाध्यक्ष पद पर मतदान कर निर्वाचित किये गये। 
ज्ञात हो कि भुनेश्वर प्रसाद सिन्हा नगर पालिक निगम दुर्ग के वरिष्ठ कर्मचारी के रूप में रहे। वे गत माह ही सेवानिवृत होकर सामाजिक संगठन व समाज की सेवा करने अग्रसर हुये हैं। उपस्थित सामाजिक सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी  भुनेश्वर प्रसाद सिन्हा, रुकुमलाल सिन्हा और टेकराम सिन्हा को चुनाव जीतने पर शुभकामनाएं दिये। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news