दुर्ग

महंगाई-कृषि कानूनों के खिलाफ महिला कांग्रेस की पदयात्रा, केंद्र पर बोला हल्ला
23-Feb-2021 5:47 PM
महंगाई-कृषि कानूनों के खिलाफ महिला कांग्रेस की पदयात्रा, केंद्र पर बोला हल्ला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 फरवरी।
देश में अनियंत्रित महंगाई और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शहर जिला महिला कांग्रेस ने सोमवार को पदयात्रा कर मोदी सरकार की कार्यशैली पर  जमकर हल्ला बोला।
यह पदयात्रा महाराजा चौक आदर्श नगर से शुरू हुई, जो रानी लक्ष्मीबाई चौक केलाबाड़ी पहुंचकर खत्म हुई। पदयात्रा में महिलाएं अपने हाथों में महंगाई व कृषि कानून विरोधी तख्तियां लेकर शामिल हुईं, वहीं कुछ महिलाओं द्वारा अपने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर मोदी सरकार होश में आओ के नारेबाजी भी की गई। 

यह पदयात्रा विधायक अरुण वोरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा की विशेष उपस्थिति में शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता तिवारी के नेतृत्व में निकाली गयी। 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता तिवारी ने कहा कि महंगाई अपने चरम सीमा पर है। जनता की जेब पर दोहरी मार पड़ रही है, वहीं देश के अन्नदाता किसान भी परेशान हंै। किसान पिछले लंबे समय से कृषि  कानून का विरोध कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार अपनी हठधर्मिता छोडऩे के बजाय तानाशाही पर उतारू हो गई है, जो देश हित में कतई नहीं है।

पदयात्रा में शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता तिवारी, एमआईसी प्रभारी सत्यवती वर्मा, एल्डरमैन रत्ना  नारमदेव, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष निकिता मिलिंद, मीना पाल, पिंकी राजपूत,  विधायक प्रतिनिधि पार्वती शेंडे,  महिला कांग्रेस सचिव प्रीति मिश्रा, पार्षद श्रद्धा सोनी, मीना मानिकपुरी, नीलू सिंह , ज्ञानी  देवांगन  सुनीता ठोवरे, लीना दुबे  शबाना रानी, छाया चौधरी, एनी पीटर, खुशबू साहू  विभा भंडारकर , अनुराधा दुबे, जमुना साहू , राजकुमार पाली, विकास यादव, सुशील भरद्वाज, अनीश राजा, रमीज रज़ा, आरिफ खान, अनूप वर्मा, अजय शर्मा, डॉ. अश्वनी जांगड़े के अलावा विभिन्न ब्लॉकों की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news