कोण्डागांव

गांजा तस्करी, महिला समेत 5 बंदी
23-Feb-2021 9:41 PM
गांजा तस्करी, महिला समेत 5 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 23 फरवरी। कल मुखबिर की सूचना पर कोण्डागांव पुलिस के द्वारा गांजा तस्करी करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक महिला आरोपी भी शामिल हैं, जिनके कब्जे में कुुल अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 36.500 किलोग्राम पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 56 हजार रूपए बतायी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की तीन पहिया ऑटो वाहन क्र ओडी 24 ए 8054 में कुछ लोग गांजा तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना कोण्डागांव पुलिस के द्वारा रायपुर नाका कोण्डागांव में नाकाबंदी कर एक काले रंग के तीन पहिया आटो में 5 गांजा तस्कर को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक महिला आरोपी भी शामिल हैं। जिनका नाम व पता पुुछने पर अपना नाम अभिमन्यु नायक (55) निवासी भालुगुडा उमरकोट ओडिशा, कुनाल कुमार (26) निवासी दरियाछपरा थाना साहेबगंज, धर्मेन्द्र पाण्डेय (44) निवासी एमव्ही कॉलेज बक्सर, मनोज कुमार गुप्ता (25) निवासी जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश व महिला को नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रियंमबदा उर्फ आरजू (38) निवासी मढवा पाण्डेयपुर थाना केन्ट जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश बताया गया। इसके द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 36.500 किलो ग्राम को परिवहन करते पाए जाने से उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news