दुर्ग

फ्लावर शो के विजेताओं को पुरस्कार
26-Feb-2021 4:20 PM
फ्लावर शो के विजेताओं को पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 फरवरी। 
महापौर धीरज बाकलीवाल ने महापौर कक्ष में फ्लावर शो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत सम्मानित किया। इस दौरान सभापति राजेश यादव, पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा, वित्त प्रभारी दीपक साहू, सामान्य प्रशासन प्रभारी जयश्री जोशी, महिला एवं बाल विकास प्रभारी जमुना साहू, पार्षद नजहत परवीन, एल्डनमेन रत्ना नारमदेव, अजय मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। 

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को राजेन्द्र पार्क में पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा के नेतृत्व में फ्लावर शो का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के फूल, पौधों की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। निगम के इस विशाल फ्लावर शो को दुर्ग शहर ने सराहा। 

फ्लावर शो में बोनसाई पौधे के लिए 6 वर्षीय इनायत परवीन को प्रथम, वहीं राजकुमार द्वितीय, तृतीय स्थान मनन ने प्राप्त किया। इसी प्रकार फोलिऐजा में प्रथम स्थान विनोद कुमार, द्वितीय स्थान राजकुमार, तृतीय स्थान अशोक परगनिया को पुरस्कृत किया गया। विशेष पुरस्कार के रूप में आर.के. मुखर्जी को वर्मी खाद प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मैजिशियन एस. कुमार और उसकी टीम को पुरस्कार दिया गया। 

कार्यक्रम में नैनिका सिंह राठौर द्वारा चॉकलेट बनाया गया था उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। ऑर्गेनिक खाद के लिए संतोष और रामअंजिल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छग राज्य की गरवा, नरवा, घुरवा, बारी को प्रोत्साहित करने के लिए स्व सहायता समूह को और छग व्यंजन गढ़ कलेवा हेतु महिला स्व सहायता समूह को पुरस्कृत किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news