बीजापुर

परिणय सूत्र में बंधे 31 जोड़े
27-Feb-2021 9:05 PM
परिणय सूत्र में बंधे 31 जोड़े

  बीजापुर में सामूहिक विवाह का आयोजन   

छत्तीसगढ़ संवाददाता

 बीजापुर, 27 फरवरी।  शनिवार को ब्लॉक स्तरीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 31 जोड़े सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गए। हर जोड़े को विभाग की ओर से 19000 हजार रूपये के सामान व कन्या को एक हजार रुपये का चेक दिया गया।

यहां सांस्कृतिक भवन परिसर में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बीजापुर ब्लॉक के 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हो गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित विवाह कार्यक्रम में 31 जोड़ों का विवाह कराया गया। ये जोड़े जिला मुख्यालय बीजापुर सहित धनोरा, बोरजे, पापनपाल, चेरपाल एवं अन्य स्थानों से आए थे।

कलेक्टर रितेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, एसडीएम देवेश ध्रुव, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम सल्लूर, बस्तर विकास प्राधिकरण की सदस्य नीना रावतिया उद्दे, रमेश यालम एवं अन्य अधिकारी नेता इस विवाह के साक्षी बने। विवाह वैदिक रीति से किया गया।

बताया गया है कि हर जोड़े को 19,000 रूपए के सामान दिए गए हंै। इसके अलावा दुल्हन को एक हजार रूपए का चेक अलग से दिया गया। नवविवाहित जोड़ों को चादर, तकिया, गद्दा, चांदी का मंगलसूत्र, चांदी की बिछिया, श्रृंगार सामग्री, थाली, कटोरी, गिलास, लोटा, ड्रम, चम्मच का सेट, भगोना, परात, आलमारी, पेटी, आयरन रेक आदि दिया गया है।  ज्ञात हो कि जिले के हर ब्लॉक में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। सभी ब्लॉक में इस वित्त वर्ष में पचास-पचास जोड़ों का विवाह होना है। इस ब्लॉक में अभी चेरपाल एवं गंगालूर में अगले माह सामूहिक विवाह होगा। कार्यक्रम का संचालन मंजूला कुजूर ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news