कोरिया

कोरिया जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में कई दिग्गजों को नहीं मिली जगह, इस्तीफों का दौर
01-Mar-2021 4:46 PM
कोरिया जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में कई दिग्गजों को नहीं मिली जगह, इस्तीफों का दौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर, 1 मार्च।
कोरिया जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसियों व पदाधिकारियों में नाराजगी भर गई और एक के बाद एक इस्तीफा देना शुरू कर दिऐ है। चार पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा देकर नाराजगी जाहिर कर दी और माना जा रहा है कि और भी कुछ पदाधिकारी इस्तीफा दे सकते हैं। 

वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने सोशल मीडिया में जंबो कार्यकारिणी को लेकर कहा है कि कांग्रेस में योग्य लोगों की भरमार है। अभी कई योग्य नाम छूटे हैं, इसलिए एक सप्लिमेंट्री लिस्ट और आएगी। उन्होंने भाजपा को सलाह भी दी है कि भाजपा भी योग्य लोग बनाए ।

जानकारी के अनुसार बीते 17 साल से कोरिया जिले में कांग्रेस की अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे नजीर अजहर की अध्यक्षता वाली अभी तक सबसे बड़ी जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई। कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री, 36 सचिव, 40 संयुक्त सचिव को स्थान दिया गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष ने पद विभाजन में वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जिला अध्यक्ष द्वारा मनमाने तरीके से जिला कार्यकारिणी बनाई है। वरिष्ठता के अनुसार पद विभाजन नहीं किया गया जिससे वरिष्ठ पदाधिकारियों में भारी नाराजगी है। 

हालांकि कांग्रेस में गुटों की भरमार होने के कारण संगठन में हमेशा विवाद बना रहता है, यही कारण है एक बार बने जिला अध्यक्ष नजीर अजहर को कांग्रेस के आला कमान बदलना नहीं चाहते, यदि फेरबदल किया तो तय है पार्टी में भारी बवाल मच जाएगा। 
घोषित जिला कार्यकारिणी के बाद से एक एक वरिष्ठ कांग्रेसी सोशल मीडिया में अपना इस्तीफा देकर मन की भड़ास निकाल रहे हैं, वे पार्टी से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, पद से इस्तीफा देकर पार्टी के लिए खुद को काम में लगे रहना बता रहे हंै। पार्टी को संदेश दे रहे हंै कि वरिष्ठों की उपेक्षा पार्टी उनके मनोबल को गिराने वाला है।   

इन वरिष्ठों ने पद से दिया इस्तीफा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी घोषित करने के साथ ही जहां पार्टी के अंदर वरिष्ठ सदस्यों में भारी नाराजगी भर गई है और इसे जाहिर करने के लिए इस्तीफा भी कुछ पदाधिकारियों के द्वारा दे दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेसी बृजवासी तिवारी, शारदा दुबे, साहेब अख्तर व केल्हारी क्षेत्र के जनपद सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी मकसूद आलम ने जिला कार्यकारिणी घोषित होने के साथ ही उक्त वरिष्ठ पदाधिकारियों  द्वारा अपना इस्तीफा दे दिया। जिला अध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यकारिणी को लेकर अभी कई अन्य में भी नाराजगी है जो खुलकर तो सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन जिस तरह से वरिष्ठता को दरकिनार कर पद बंाटे गये उससे वे खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अभी कुछ और पदाधिकारी भी अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

कई दिग्गजों को नहीं मिली जगह
कोरिया जिला कार्यकारिणी में कई दिग्गजों को जगह नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार इस कार्य में पीसीसी सदस्यों को भी अनदेखा किया गया है। जिसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों में जमकर नाराजगी है। पार्टी के कई पदाधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठता व कनिष्ठता में कोई अंतर नहीं रह गया है। वर्षों से कांग्रेस में जुड़े रहने के बाद भी उनको उचित स्थान नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद भी घोषित कार्यकारिणी में स्थान तक नहीं बना पाए है।

मनमर्जी से बनाई कार्यकारिणी
वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद ने घोषित जिला कार्यकारिणी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा  कि जिला अध्यक्ष द्वारा मनमर्जी से अपने चहेतों को पद बांटे हैं। जिसमें वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा गया। जिसके चलते वरिष्ठ सदस्यों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के पूर्व प्रमुख वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों से सलाह मशवरा नहीं लिया गया। यही कारण है कि नियुक्ति पर सवाल उठाये जा रहे हैं।

पहली बार जम्बो कार्यकारिणी
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष द्वारा पहली बार इस वर्ष जम्बो कार्यकारिणी घोषित की।  सबको लेकर व पद बांटने की मंशा के चलते सीनियर पार्टी पदाधिकारियों का शिकार भी होना पड़ रहा है। 
जानकारी के अनुसार घोषित जिला कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महामंत्री 12 की संख्या में तथा संयुक्त महामंत्री 59 की संख्या में बनाये गये इसी तरह सचिव 59 की संख्या में बनाए गए तथा संयुक्त सचिव 40 की संख्या मे बनाये गये। इसके अलावा दो दो की संख्या में प्रवक्ता व सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये है। इतनी बड़ी संख्या में पहली बाद पद बांटे गये है। जम्बों सूची में कुछ पदों में ऐसे नाम भी शामिल हैं जो पार्टी में जूनियर है, लेकिन उन्हें सीनियर से उच्च पद दे दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news