रायपुर

ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, यूपी की दो महिलाएं गिरफ्तार
02-Mar-2021 5:17 PM
ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, यूपी की दो महिलाएं गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  2 मार्च।
राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित महावीर अशोक ज्वेलर्स से करीब 10 दिन पहले साढ़े 5 लाख की सोने की दो जोड़ी चूड़ी पार करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों महिलाएं यहां ज्वेलरी देखने के बहाने घुसी थीं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अंतर्राज्यीय महिला गिरोह जुड़ी ये दोनों महिलाएं ज्वेलरी देखने के बहाने देश के और कई जगहों पर दुकानों में ज्वेलरी देखने के बहाने जेवर चोरी करती रहीं। 

गिरफ्तार महिलाओं में प्रार्ची तिवारी (27)व पुष्पा देवी उर्फ श्यामा देवी उर्फ शशि (57) दोनों बर्रा कानपुर निवासी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इन दोनों महिलाओं ने 22 फरवरी को यहां महावीर ज्वेलर्स में सोने की 2 जोड़ी चूड़ी पार की थी। गिरोह में शामिल एक आरोपी पूनम यादव फरार है, जो रिश्ते में पुष्पा देवी की पुत्री है। दोनों मां-बेटी चोरी के आरोप में कानपुर जेल भी भेजे जा चुके हैं। 

घटना की शिकायत कारोबारी धीरज झा ने यहां कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिलाएं बड़े ही शातिर किस्म की हैं और पलक झपकते ही ज्वेलरी दुकानों से जेवर पार कर लेती थीं। 

ये महिलाएं गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। सीसीटीवी जांच में यह सब कुछ पता चला। गिरोह की एक सदस्य पूनम यादव की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये नगदबरामद हुआ है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news