कोण्डागांव

बजट जनता की सोच के अनुरूप- छगेन्द्र
02-Mar-2021 9:08 PM
 बजट जनता की सोच के अनुरूप- छगेन्द्र

कोण्डागांव, 2 मार्च। केशकाल विधानसभा कांग्रेस मीडिया प्रभारी छगेन्द्र सिन्हा ने राज्य बजट की जमकर तारीफ  की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। सिन्हा ने कहा कि, यह बजट छत्तीसगढ़ की जनता व बस्तर वासियों के विकास के अनुरूप बजट है। आम जनता को ध्यान में रख कर बनाए गए इस बजट से जमीनी स्तर पर लोगों को फायदा मिलेगा।

 छगेन्द्र सिन्हा ने आगे कहा कि, इस महंगाई के इस दौर में छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी उम्मीदें थी और बजट पूरी तरह से जनता की सोच के अनुरूप रहा। बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र के नाम से शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए एवं बस्तर टाइगर्स नाम से विशेष पुलिस बल के गठन के लिए भी छगेन्द्र सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

छगेन्द्र सिन्हा ने पत्रकारों के हित में लिए फैसले का भी सम्मान किया हैं। सिन्हा ने आगे कहा कि, इस बजट में सभी वर्ग विशेष के लोगों का खास ख्याल रखा गया है, फिर चाहे वो किसान वर्ग के लिए सिंचाई योजना हो या सोलर पंप या फिर किसान के खेतों तक आवागमन के लिए मुख्यमंत्री धारसा योजना। मुख्यमंत्री ने बजट में निम्न वर्ग के लोगों का खास ख्याल रखा है। विद्यार्थियो के लिए नए स्कूल भवन और कॉलेज निर्माण की भी सिन्हा ने प्रशंसा की और कहा कि, यह विद्यार्थी ही देश और प्रदेश का भविष्य है और इनसे ही देश प्रदेश का विकास होगा। छगेन्द्र सिन्हा ने बजट को पूरी तरह से जनहित और लोककल्याणकारी बताया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news