दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 मार्च। कृषि विज्ञान केंद्र पाहन्दा (अ) दुर्ग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत साइलेज बनाने की विधि तथा उपयोगिता पर जिले के ग्राम पाहन्दा (अ) दुर्ग के गोठान अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र की वैज्ञानिक नीतू स्वर्णकार ने साइलेज उत्पादन विधि, उपयोगिता तथा प्रायोगिक साइलेज निर्माण पर जानकारी प्रदान की। साथ ही साइलेज निर्माण कर बिक्री को स्व-सहायता समूह की महिलाओं के मध्य व्यावसायिक स्तर पर एक अच्छा अवसर बताया। जिससे वे अच्छी आय अर्जित कर सकते हंै। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में उगाई जाने वाली विभिन्न चारा फसलों की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पाहन्दा (अ) दुर्ग के वैज्ञानिक डॉ. प्रफुलचंद रहांगडाले वैज्ञानिक पशु उत्पादन एवं प्रबंधन द्वारा पशुओ के दुग्ध उत्पादन में साइलेज के बारे मे विस्तृत चर्चा की तथा चारा उत्पादन संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया।