कोण्डागांव

महिला दिवस मनाने तैयारी बैठक
03-Mar-2021 9:22 PM
   महिला दिवस मनाने तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 3 मार्च। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के देवांगन समाज ने 2 मार्च को महिला दिवस मनाया जाने के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। इस बारे में सामाजिक पदाधिकारी रीना देवांगन ने बताया कि, कोण्डागांव के महात्मा गांधी वार्ड स्थित देवांगन समाज भवन में सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में महिला दिवस पर 8 मार्च को उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने व अन्य कार्यक्रमों के बारे में रूपरेखा तय की गई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में देवांगन समाज के महिला प्रकोष्ठ ने इस बार मनाने का निर्णय लिया गया, जिसका देवांगन समाज जिला कोण्डागांव ने सहृदय स्वागत किया। इस उत्सव में मुख्य अतिथि जिले के महिला जगत की राजनीति, प्रशासनिक व समाजसेवी क्षेत्र से आमंत्रित करने का निर्णय पारित किया। जिन्हें स्मृति चिन्ह व बुके देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर में महिलाओं द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं जैसे रस्सा खींच, रंगोली प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, सुरीली कुर्सी, मटका फोड़, चम्मच नींबू दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, गुब्बारा फुलाना, बिंदी लगाना, 100 मीटर दौड़, लंगडी दौड़, सुई धागा जैसी 12 स्पर्धाओं पर कार्यक्रम तय हैं। समारोह का समस्त व्यय सभी मंडलों के महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया जाना तय किया है। साथ ही सभी मंडलों के महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news