सरगुजा
भाजपा किसान मोर्चा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा
04-Mar-2021 8:27 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 4 मार्च। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला सरगुजा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप की सहमति एवं सभी मंडल अध्यक्षों के अनुमोदन से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मजय मिश्रा ने किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा गुरुवार को की है।
अंबिकापुर मंडल के अध्यक्ष मनीष बारी, अंबिकापुर ग्रामीण मंडल हीरा साय, लखनपुर मंडल मोहपाल, उदयपुर मंडल नरेंद्र सिंह, लुंड्रा सतीश जायसवाल, धौरपुर प्रदीप कुमार प्रेमी, मंडल दरिमा श्रवण कुमार सिंह, मंडल सीतापुर विनोद अग्रवाल, मंडल बतौली रघुरेस्वर गुप्ता, मंडल मैनपाट गोपाल यादव, मंडल कुन्नी कन्हैया सोनी व मंडल नवानगर का अध्यक्ष मोहर साय तिर्की को बनाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे