रायपुर

भाटापारा नहर निर्माण अगले साल जून तक संभावित
05-Mar-2021 6:00 PM
भाटापारा नहर निर्माण अगले साल जून तक संभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मार्च। भाटापारा नहर निर्माण का काम वर्ष-1977-78 में शुरू किया गया, और स्वीकृत निर्माण कार्य जून 2022 तक पूरा होना संभावित है। यह जानकारी कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने जानना चाहा कि भाटापारा नहर निर्माण कार्य कब शुरू किया गया? इसकी प्रारंभिक प्रशासकीय स्वीकृति राशि कितनी की थी? इस काम में कितना व्यय हो चुका है? वर्तमान में इसकी पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति कितने की है? कार्य कब तक पूर्ण होगा? इसके निर्माम की प्रति एकड़ लागत कितनी आ रही है?

इसके जवाब में कृषिमंत्री श्री चौबे ने बताया कि भाटापारा शाखा नहर का निर्माण  वर्ष 1977-78 में शुरू किया गया। इसकी प्रारंभिक प्रशासकीय स्वीकृति राशि 5.50 करोड़ रूपये की थी। इसमें से 273.78 करोड़ व्यय हुआ है। कुल प्रशासकीय स्वीकृतियों की राशि 593.19 करोड़ रूपए है। प्राप्त स्वीकृतियां अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की संभावित तारीख जून 2022 है। वहीं प्रति एकड़ लागत 35 हजार 302 रूपए है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news