बस्तर

खेलों के चयन स्पर्धा का आयोजन
05-Mar-2021 8:49 PM
 खेलों के चयन स्पर्धा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 5 मार्च। युवोदय खेल उत्सव विकास खण्ड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम बड़े मोरठपाल में विकासखण्ड स्तरीय कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साखींच चयन स्पर्धा का आयोजन 4 मार्च को संपन्न हुआ। उक्त स्पर्धा में उद्घाटन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बली राम बघेल, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी  पूनम सलाम, बीआरसी अजय शर्मा,  प्राचार्य जे आर मंडावी, 15 संकुल के सी एस ई, युवोदय ब्लॉक तोकापाल कोडिनेर विनता राजू एवं व्यायाम अनुदेशकों की उपस्थिति में  प्रारंभ हुआ।

उक्त प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल एवं रस्सा खींच प्रतियोगिता में 180 बालक-बालिका खिलाडिय़ों उपस्थित थे। अधिकारियों की उपस्थिति में सुबह 10 से शाम 4 बजे चयन प्रतियोगिता सम्पन्न करा कर 9 मार्च से चित्रकूट महोत्सव में आयोजित खेल प्रतियोगिता हेतु कबड्डी में 12 बालक एवं 12 बालिका, वॉलीबाल में 12  बालक एवं बालिका, रस्साकसी में 10 बालिका का चयन किया गया। खेल चयन प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा अपने चयनित खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजयी होने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news