दन्तेवाड़ा

आने वाले चुनाव में युवाओं की होगी अहम भूमिका- कुणाल
06-Mar-2021 8:36 PM
  आने वाले चुनाव में युवाओं की होगी  अहम भूमिका- कुणाल

   भाजयुमो के जिलाध्यक्ष का बचेली में जोशीला स्वागत   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 6 मार्च। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर शनिवार को लौह नगरी बचेली पहुंचे। जहां मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर के सामने नगर के युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी के साथ फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने के बाद कुणाल का यह पहला बचेली आगमन था।

  वार्ड 4 आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन के बाद मंदिर प्रागंण में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक हुई। जिसमें कुणाल ठाकुर ने युवाओं में जोश भरने के साथ-साथ अपने कार्य के प्रति निष्ठावान बने रहने एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की बात कही। विशेष रूप से उन्होंने सभी व्यक्ति के गुणों का अपना महत्व होता है, इसका उल्लेख किया, साथ ही प्रत्येक व्यक्ति का अहम भूमिका को चिंहांकित करने और उसके अनुरूप कार्य करने की स्वतंत्रता और पूर्ण सहयोग की बात कही। आने वाले चुनाव में विजय तिलक में अहम भूमिका युवाओं के द्वारा होने की बात कही।

 इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री पिंटू राम उइके,  सतीश प्रेमचंदानी, उर्मिला तमो, मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, महामंत्री कामों कुंजाम, राजश्री मंडावी, धनसिंह नाग, फातिमा कुरैशी, राधा भास्कर, ममता विश्वास, शिखा अधिकारी, राजकुमारी सिंन्डे,  झीलकी नाग, अरुणा टंडन ,अनुसुइया, अमलेंदु चक्रवर्ती, विक्रम अग्रवाल, सौरभ, दीपक, अरविंद कुंजाम, संतोष राव  रूपेश साहू, अजय तेलाम,  दीपक शर्मा, सतीश साहू, साहिल,  राहुल, शुभम, महेश, रवि नायडू, राज तिलक यादव, गुलशन नायक, हिमांशु, नील तेलम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news