बस्तर

सीआरपीएफ की 82वीं वर्षगांठ पर हथियारों की प्रदर्शनी, शहीद के परिजनों का सम्मान
07-Mar-2021 7:17 PM
  सीआरपीएफ की 82वीं वर्षगांठ पर हथियारों की प्रदर्शनी, शहीद के परिजनों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 7 मार्च। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में जगदलपुर रेंज, केन्द्रीय पुलिस बल कार्यालय द्वारा ‘‘केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल’’ की 82वीं वर्षगांठ के मौके पर लालबाग मैदान जगदलपुर में शनिवार शाम 5.30 बजे से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें हथियार ड्रिल, हथियारों एवं विशेष उपकरणों का प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समूह पीटी का प्रदर्शन भी किया गया।

 मुख्य अतिथि बस्तर आईजी  सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक दीपक झा रहे। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस उप-महानिरीक्षक जगदलपुर रेंज  राजीव राय, द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस प्रकाश डी. के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर फरसगांव के शहीद शिवलाल नेताम के परिजनों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा राष्ट्रसेवा के लिए दिए गये बलिदान एवं कार्यों के संबंध में वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सरदार पोस्ट,  8 एवं 9 अप्रैल 1965 की रण ऑफ कच्छ की ‘टाक’ और ‘सरदार पोस्ट’ पर हमला, 21 अक्टूबर 1959 को हाट स्प्रींग (लद्दाख) में चीनी सैनिको द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक छोटी पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा अदम्य साहस के परिणाम स्वरूप सन 1939 से अब तक प्राप्त 2 हजार 109 मेडलों पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर जिला बस्तर में पदस्थ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी, जिले के गणमान्य नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शासकीय व्यक्तियों तथा शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए अपार जनसमूह ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के गौरवपूर्ण इतिहास एवं वर्तमान में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को जानकर विस्मित हो गए एवं बल के द्वारा किए जा रहे त्याग एवं सेवा की प्रशंसा की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news