दन्तेवाड़ा
ईनामी नक्सल आरोपी गिरफ्तार
07-Mar-2021 8:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 7 मार्च। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। अरनपुर पुलिस थाना अंतर्गत मिलिशिया सेक्शन बी कमांडर को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि अरनपुर थाना अंतर्गत नीलावाया, रेवाली और जबेली गांव में पुलिस तलाशी अभियान में निकली थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। संदिग्ध से पूछताछ करने पर उसकी शिनाख्त पदाम माड़ा के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति गोंडेरास पंचायत मिलिशिया सेक्शन बी कमांडर के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय था। इसकी गिरफ्तारी पर राज्य शासन द्वारा 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे