कोण्डागांव

आत्म विश्वास तभी जागृत, जब महिला शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत
08-Mar-2021 8:12 PM
आत्म विश्वास तभी जागृत, जब महिला शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 8 मार्च। कोण्डागांव मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के आरजे फिटनेक्सट में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने विचारों को खुल कर एक दूसरे के साथ साझा किया।

विगत 3 वर्षों से लगातार आरजे फिटनेक्सट महिलाओं को आन्तरिक व मानसिक सुदृढ़ता प्रदान कर रहा हैं। वहीं योग दिवस हो या अन्य कोई भी खास पर्व आरजे फिटनेक्सट उस दिन को अपने खास अंदाज में मनाता है। जिससे महिलाओं व युवतियों को एक नई ऊर्जा अपने सोच व उद्देश्य प्राप्ति के लिए मिलती है। आरजे फिटनेक्सट की संचालक रागिनी जायसवाल ने जानकारी देते कहा कि, उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्म विश्वास जागृत करना है और आत्म विश्वास तभी जागृत हो सकता है जब महिला शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत हो।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news