बिलासपुर

टीका लगाने पहुंचे लोगों व स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान
24-Mar-2021 5:44 PM
टीका लगाने पहुंचे लोगों व स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा ), 24 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोटा मंडल के द्वारा सेवा ही संकल्प है कार्यक्रम के तहत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा के द्वारा बनाए गए कोविड-19 टीकाकरण केंद्र डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने पहुंचे बुजुर्गों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों जो टीकाकरण के कार्य में लगे हुए है उन सभी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। और साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला के महामंत्री  मोहित जयसवाल कोटा मंडल संगठन प्रभारी राम लाल साहू मंडल अध्यक्ष भागवत जायसवाल , सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक, मंडल महामंत्री राम कुशल साहू मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश साहू, वेंकट अग्रवाल पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू पार्षद, अमरनाथ साहू, फूल बाई कोल, लखन लाल साहू, गोविंद साहू, कीर्ति गोस्वामी, गोविंद साहू, प्रमेंद्र गंधर्व, उत्तम प्रजापति,  निलेश भार्गव, प्रवीण कोल, राजेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोटा नगर एवं आसपास ग्रामीण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट