दन्तेवाड़ा

पदाधिकारियों ने ली शपथ
27-Mar-2021 9:58 PM
पदाधिकारियों ने ली शपथ

बचेली,  27 मार्च। साहू समाज बचेली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गत दिनों  साहू सदन बचेली में किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य के एल साहू द्वारा पदाधिकारियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

 इस अवसर पर तहसील साहू समाज बचेली के अध्यक्ष पद पर कमलेश साहू, उपाध्यक्ष नंदकिशोर साहू एवं लक्ष्मी साहू, सचिव भूपेंद्र साहू , कोषाध्यक्ष इंद्रजीत हिरवानी, उप कोषाध्यक्ष रामनाथ  साहू कार्यालय सचिव दिनेश कुमार साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र साव, उपाध्यक्ष ठाकुर राम साहू, सचिव तरुण कुमार साहू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीला साहू, उपाध्यक्ष  राजेश्वरी साहू एवं भारती साहू, सचिव भारती साव तथा अन्य पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

सभी पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास में प्रत्यक्ष रूप से अपनी भागीदारी देने तथा समाज को आगे बढ़ाने, विभिन्न क्रियाकलापों में समुचित योगदान देने का संकल्प लिया।

 इस अवसर पर समाज के चन्द्रिका प्रसाद साहू, आर एल साहू, अलख राम साहू, मालिक राम साहू, दुलार साहू, भूषण साहू, बुधन बाई, बोधनी साहू, सुनती साहू,  सरिता साहू,  राजकुमारी साहू, देविका साहू, चन्द्रकला साहू सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news