कोरिया

अभा हिंदी महासभा ने सरगुजा संभाग के लिए सतीश को सौंपा दायित्व
28-Mar-2021 3:53 PM
अभा हिंदी महासभा ने सरगुजा संभाग के लिए सतीश को सौंपा दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 28 मार्च।
अखिल भारतीय हिंदी महासभा नई दिल्ली के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रांत में 5 साहित्यिक मंत्रियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें कोरिया जिले से वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यावरणविद सतीश उपाध्याय को सम्मिलित किया गया है।
अखिल भारतीय हिंदी महासभा के प्रदेश संयोजक नर्मदा प्रसाद मिश्र नरम ने छत्तीसगढ़ प्रांत के लिए 5 चर्चित साहित्यकारों को हिंदी के समर्थन, विस्तारण एवं विकास हेतु नियुक्त कर उत्तरदायित्व सौंपा है। हिंदी साहित्य में गहरी रूचि रखने वाले सतीश उपाध्याय को सरगुजा संभाग का प्रांतीय मंत्री का दायित्व दिया गया है । 

इसके अतिरिक्त अमित रजक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अखिल भारतीय हिंदी महासभा नई दिल्ली, डीके सिंह क्षेत्रीय महामंत्री महाकौशल मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के द्वारा सतीश उपाध्याय का चयन किया गया है। 
संगठन में दुर्ग संभाग से डॉ. पीसी लाल यादव, रायपुर संभाग से सुखनवर हुसैन, बस्तर संभाग से डॉ. अंजुम रहमान एवं बिलासपुर संभाग से प्रोफेसर कमल यशवंत सिन्हा की नियुक्ति की गई है। यह सभी साहित्यकार अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुडक़र संगठन संगठनात्मक कार्य संपादित करेंगे। ज्ञातव्य है कि उपाध्याय देश के प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में पिछले 2 दशकों से अधिक समय से लेखन कार्य कर रहे हैं तथा हिंदी साहित्य के संवर्धन हेतु विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। उपाध्याय की नियुक्ति से कोरिया के साहित्यकारों में उल्लास देखा जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news