दन्तेवाड़ा

जंगलों में आग, पेड़-पौधे हो रहे खाक
03-Apr-2021 7:39 PM
जंगलों में आग, पेड़-पौधे हो रहे खाक

    जल्द ही आग पर काबू-वन अफसर    

दुर्जन सिंह

बचेली, 3 अप्रैल (‘छत्तीसगढ़’ ) । इन दिनों बचेली-किरंदुल के आसपास के जंगलों में आग लगी हुई है। जंगल में आग लगने और इससे उठ रहे धुएं से जहां एक ओर मुख्य मार्ग में चलने वाले राहगीर परेशान हैं, तो दूसरी तरफ वन्य प्राणी भी अपनी जान बचाने इधर-उधर भाग रहे हंै। आग लगने से सैकड़ों पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं, साथ ही छोटे जीव जंतु भी मर रहे हैं। हर वर्ष गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगना अब आम बात हो गई है। जंगलों के बेतहाशा कटाई के बाद अब बड़े पैमाने पर आग लगने से जंगल के वजूद पर ही खतरा मंडरा रहा है। अब आग भयानक रूप लेते हुए नगर की तरफ बढ़ रहा है।

  शुक्रवार को चिंगडूपारा, जोगापारा में आग लगने से पेड़ पौधों को भारी नुकसान हो रहा है। जोगापारा में स्थानीय लोगों और वनविभाग की कर्मचारियों व सीआईएसएफ के दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया है। गत दिनों पूर्व किरंदुल जाने वाली मार्ग ग्राम पाढ़ापुर के पास आमोद अरण्य इलाके में भी आग लगने से पौधों को नुकसान हुआ है। विदित हो कि इसी इलाके में बचेली की पर्यावरण कार्यकर्ता व स्थनीय लोगों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लागतार पौधारोपण किया जाता है।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बैलाडीला जंगल में कई जड़ीबूटी पौधे भी हंै। सिमटते जंगल का असर अब बैलाडीला की जलवायु पर भी दिखाई देने लगा है। तेजी से बढ़ते शहर के तापमान और बारिश के घटते औसत से पर्यावरण प्रेमियों और जानकारों के माथे पर चिंता की लकीरे खींच दी है।

जिले में गर्मी के दस्तक के साथ ही जंगल में आग का अनावरत सिलसिला शुरू हो चुका है। ग्रामीणों द्वारा जंगल से महुआ बीनने के नाम पर आग लगाया जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक जंगल के पत्तों में पेड़ से गिरे हुए महुआ के फूल नहीं दिख पाते और इन पत्तों को साफ करने के चक्कर में ग्रामीण जंगल में आगजनी करते हंै।बचेली, किरंदुल के बीच पाढ़ापुर के पहाड़ी क्षेत्रों में भांसी, नेरली, किरंदुल के सडक़ के पास आग लगा दिखाई देता है। इस आग को जल्द नहीं रोका गया तो भारी नुकसान हो सकता है।

इस संबंध में बचेली वन विभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सोनवानी का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा महुआ व शिकार के लिए आग लगाये जा रहे हंै। जिससे आम जनता के साथ-साथ वन विभाग भी परेशान है। वनसमिति प्रतिदिन रातभर जागकर आग बुझाने का कार्य कर रही है। पूरे पहाड़ व जंगलों के अधिकांश हिस्सों में आग लगी हुई है। सीआईएसएफ, सीआरपीएफ के जवानों व वन विभाग की टीम के द्वारा लागतार आग बुझाया जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news