बस्तर

वार्ड में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए दुकानें और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय
11-Apr-2021 9:12 PM
 वार्ड में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए दुकानें और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 अप्रैल । नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु शहर के महेन्द्र कर्मा वार्ड क्र. 42 को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर लोगों के आवाजाही प्रतिबंधित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में रहने वाले वार्ड के नागरिकों को अनाज, सब्जी, दुध, फल एवं दवाई जैसे आवश्यक सामग्री की शुल्क के साथ  घर पहुंच सेवा के लिये निगम के अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है तथा  दुकान में फोन से सूचना कर आवश्यक सामग्री मंगाई जा सकती है वस्तु आपूर्ति के लिए किराना सामान हेतु राठी प्रोव्हीजन किराना (9424293997, 9039969079) मेडिकल सामान हेतु रानी मेडिकल स्टोर्स 9406335361 रेड क्रास मेडिकल 7646960719, 9406078591 सब्जी और फल के लिए संतोषी देवागंन 7389621370 से संपर्क किया जा सकता है। नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक  धनंजय मण्डन के मोबाईल नम्बर  8319377726 पर सुबह 10 बजे से दोपहर12 बजे तक और  भावेश परमार के मोबाइल नम्बर 9993328637 पर शाम चार बजे से छ: बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news