राजनांदगांव
कोरोना की रोकथाम के लिए मिला 50 लाख
15-Apr-2021 6:16 PM
राजनांदगांव, 15 अप्रैल। मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्राप्त राशि से कोविड-19 की रोकथाम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री को मेडिकल स्टाफ के भोजन के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री सहायता कोष से शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री में स्टाफ नर्स की नियुक्ति के लिए मानदेय हेतु 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री हेतु 5 लाख रुपए की राशि मानदेय के लिए स्वीकृत की गई है। नगर निगम राजनांदगांव को शव प्रबंधन के लिए 15 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।