कोण्डागांव
56 पॉजिटिव मिले
17-Apr-2021 8:15 PM
कोण्डागांव,17 अप्रैल। कोण्डागांव जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से 16 अप्रैल को जारी हुए मीडिया बुलेटिन के अनुसार 16 अप्रैल को कोण्डागांव जिले में 56 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें विकासखंड माकड़ी का 3 फरसगांव का 6, विश्रामपुरी का 8, केशकाल का 12 और विकासखण्ड कोण्डागांव का 29 मामला शामिल हैं। इसके साथ आज तक कोण्डागांव जिले में 5 हजार 866 संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 521 मामले सक्रिय हैं। कोण्डागांव जिले में 16 अप्रैल को 43 संक्रमित डिस्चार्ज हुए हंै।