दुर्ग

देवेश को द्रोणाचार्य सम्मान
22-Apr-2021 6:46 PM
देवेश को द्रोणाचार्य सम्मान

उतई, 22 अपै्रल। अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान, नई दिल्ली व केबीएस प्रकाशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 17 अपै्रल को आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम भारतीय भाषा परिषद सभागार-कोलकाता, पश्चिम बंगाल में देवेश कुमार भारती सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला-पाहन्दा, जिला-बेमेतरा, छत्तीसगढ़ को सामाजिक समरसता, साहित्य, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्य मंथन द्रोणाचार्य सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित श्यामल भट्टाचार्य, मुख्य अतिथि कोलकाता ट्रान्सलेट फोरम के अध्यक्ष रावेल पुष्प, बीज वक्ता जितेंद्र जितांशु संपादक सदीनामा पत्रिका, विशेष अतिथि कृष्ण पदो दास कोलकाता दूरदर्शन प्रभारी, प्रतिष्ठित आवृतिकार, नाटककार एवं सुष्मिता दास आवृतिकार की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ है। 

इन सभी विशिष्टजनों ने शिक्षक देवेश कुमार भारती की प्रशंसा करते हुए साहित्य मंथन द्रोणाचार्य सम्मान 2021 प्रदान किया। अखिल साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली की संस्थापक व अध्यक्ष ज्योति कुशवाहा एवं केबीएस प्रकाशन के संजय कुमार साफी ने भी देवेश कुमार भारती की प्रशंसा के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साहित्य मंथन द्रोणाचार्य सम्मान 2021 से सम्मानित होने शासकीय प्राथमिक शाला-पाहन्दा, बेरला, छत्तीसगढ़ के समस्त शिक्षकों द्वारा बधाई दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news