सरगुजा

भाजपा 24 अप्रैल को बैठेगी धरने पर
22-Apr-2021 8:15 PM
भाजपा 24 अप्रैल को बैठेगी धरने पर

अम्बिकापुर, 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय के आह्वान पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता और प्रदेश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने अपने निवास के बाहर 24 अप्रैल समय दोपहर 2 से 5 बजे तक धरने पर बैठेंगे। भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सरगुजा जिले के भाजपा सहित सभी मोर्चे प्रकोष्ठ के प्रदेश,जिला,मंडल,बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि जनहित के मुद्दों को लेकर किए जा रहे इस धरना प्रदर्शन में अनिवार्य रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news