कोण्डागांव

ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या
22-Apr-2021 8:23 PM
ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

मारंगपुरी और एर्ला कंटेनमेंट जोन घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुरी, 22 अप्रैल।
कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर ब्लॉक के मारंगपुरी में 7 एवं माकड़ी ब्लॉक के ग्राम एर्ला में 5 संक्रमित पाए जाने के बाद इस क्षेत्र में पाए गए मरीजों के आवासीय एरिया को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। बड़े राजपुर ब्लॉक के मारंगपुरी में कोविड 19 के 7 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। तत्पश्चात भी प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। 

मारंगपुरी छोटा सा गांव है जो कि ओडिशा सीमा से लगा हुआ है इस गांव में थोक में 7 संक्रमित पाए जाने से गांव में खौफ दिखाई दे रहा है। पूर्व में जहां लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी लोग इधर-उधर छिटपुट घूमते हुए दिखाई देते थे। संक्रमित मरीजों के बारे मे जानकारी मिलने के बाद अब मारंगपुरी एवं आसपास के अन्य गांवों में भी माहौल सुनसान नजर आ रहा है।  प्रशासन के द्वारा मांरगपुरी के साहूपारा को कंटेनमेंट जोन घोषित करके यहां प्रशासन के द्वारा ड्यूटी पर दो टीम लगा दिया गया है। जो इन पर निगरानी रख रही है। 

इसी प्रकार माकड़ी ब्लॉक के एरला में भी प्रशासन ने टीम लगाकर मरीजों की देखरेख कर रही है उक्त मरीजों के साथ में आए लोगों की पहचान करके उनका भी स्क्रीनिंग किया जाएगा। अब तक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 795 तक पहुंच चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारंगपुरी में जो संक्रमित पाया गया था वह व्यक्ति व्यवसाय के सिलसिले में धमतरी गया था जहां से वह संक्रमित  हो कर आया था। घर में जाने के बाद परिवार के 6 लोग उससे संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news