कोण्डागांव
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहायता केंद्र में कर रहे है श्रमदान
22-Apr-2021 9:09 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 22 अप्रैल। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के कांग्रेस भवन में कोविड-19 पीडि़तों की सहायता के लिए सहायता केंद्र का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सहायता केंद्र में लगातार कोविड-19 पीडि़तों का किसी न किसी तरह से पंजीयन करवा कर सहयोग किया जा रहा है। यहां 22 अप्रैल की सुबह कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान श्रमदान करते हुए सहायता केंद्र की साफ सफाई करते हुए नजर आए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान सहायता करते हुए समय दान और श्रमदान दोनों ही कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे