गरियाबंद

नवापारा राजिम, 2 मई। ग्राम जौंदी निवासी पूर्व सरपंच पितांबर साहू का निधन हो गया। उनकी अन्त्येष्टि ग्राम में किया गया। वे पूर्व सरपंच टीकम साहू, कुशलता, उर्वशी, लक्ष्मी, लेखिका, एवं चुमेन्द्री साहू के पिता थे एवं पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू के बहन दामाद थे। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुये पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, विधायक धनेन्द्र साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेशीराम साहू, नगर पालिका भाजपा पार्षद दल के नेता प्रसन्न शर्मा, डॉ. लीलाराम साहू, मनीष देवांगन, प्रेमलाल साहू, संजीव सोनी, बाबी चावला, भुपेन्द्र सोनी, संजय साहू, नागेन्द्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम, छन्नू साहू, नवल साहू, तुकाराम साहू, प्रिंस पारख सहित सामाजिकजनों एवं ग्रामवासिंयों ने संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।