दुर्ग

भाजपा ने की पं. दीनदयाल उपाध्याय रसोई की शुरुआत
03-May-2021 6:40 PM
भाजपा ने की पं. दीनदयाल उपाध्याय रसोई की शुरुआत

असहाय गरीब लोगों की मदद जब तक हो सके हम करेंगे-कांतिलाल बोथरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व के दिशा निर्देश पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं दुर्ग जिला भाजपा के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के टोली के सदस्य कांतिलाल बोथरा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई से निर्मित भोजन दुर्ग रेलवे स्टेशन निशक्त असहाय गरीब और खानाबदोश लोगों को भोजन का वितरण किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पवन बडज़ात्या आईटी सेल दुर्ग जिला संयोजक राजा महोबिया उपस्थित रहे।

सर्वविदित है कि वैश्विक महामारी कोरोना जिसके दूसरी लहर में पूरा हिंदुस्तान को चपेट में ले कर रखा है और ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है, जिसमें असहाय निशक्त जनों मजदूर तबका और खानाबदोश लोगों सुखा राशन एवं भोजन मुहैया कराने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत यह कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जिले से की गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के छत्तीसगढ़ के सह संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा के नेतृत्व के आह्वान पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना के दिशा-निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई की विधिवत शुरुआत हमने दुर्ग जिले के रेलवे स्टेशन से की और हमारा प्रयास रहेगा कि लगातार यथासंभव हम लोगों को भोजन मुहैया कराएंगे वहां पर अगर सूखा राशन की आवश्यकता होगी और व्यवस्था अनुरूप हम सूखा राशन भी आम जनमानस और जरूरतमंद लोगों को देंगे और यह सारे कार्य हम सोशल डिस्टेंस के तहत संपादित करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यापारी प्रकोष्ठ पवन बडज़ात्या ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश अनुरूप हमने कोई भूखा ना सो सके, इसका चिंतन करते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराएंगे। आज दुर्ग रेलवे स्टेशन में यह व्यवस्था दी है हम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बदल-बदल कर लोगों को भोजन मुहैया कराएंगे और कोशिश करेंगे की कोई भूखा ना रह सके।

भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक राजा महोबिया ने कहा कि पिछले वर्ष भी कोरोना संक्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम में अपनी सेवाएं बढ़-चढक़र दी थी। लोगों को लगातार भोजन मुहैया कराना स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराना जैसे कि मास्क के सैनिटाइजर और दवाइयां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर इस वर्ष भी यह कार्यक्रम पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी शक्ति के अनुरूप संपादित करने का प्रयास करेगा।

इस अवसर पर व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप जैन अमर कोटवानी, भोमराज जैन, गौरव शर्मा, राजा नाहटा, निर्मल जैन, कमलेश बाफना, गोलू सिंह, बाबू आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news