गरियाबंद

गोबरा नवापारा के लिए एल्डरमेनों की नियुक्ति, जताया विधायक का आभार
05-May-2021 6:07 PM
 गोबरा नवापारा के लिए एल्डरमेनों की नियुक्ति, जताया विधायक का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 5 मई।
छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन ने नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के लिए एल्डरमेनों की नियुक्ति की है। उक्त नियुक्ति अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू की अनुशंसा पर की गई। 

नवनियुक्त एल्डरमेन पूर्व पार्षद विधायक प्रतिनिधि रामा यादव, पूर्व पार्षद स्वर्णजीत कौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दिपाली राजपूत ने विधायक निवास संगवारी पहुंचकर विधायक धनेन्द्र साहू से मुलाकात कर नियुक्ति के लिए आभार जताया। नगर एवं जनता की सेवा को सर्वोपरी मान लगातार जनहित में कार्य करने की बात कही। 

इनकी नियुक्ति पर नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस रतीराम साहू, पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, अजय साहू, अनूप खरे, अजय कोचर, संध्या राव, लोकिन अर्जुन साहू, रुमेश्वरी फागु देवांगन, हेमंत साहनी, शाहिद रजा, रामरतन निषाद, निर्माण यादव, संतोष विस्वास, अशोक गोलछा, शेखर बाफना, संदीप पारख, गुड्डू मिश्रा, रमेश तिवारी, शंकर साहू, रोशन साहू, गौतम निषाद, अहमद रिजवी, बीरबल राजपूत ,सन्तोष साहू, सुलोचना गोस्वामी, महेश साहू, सहदेव कंसारी, बजरंगी कंसारी, प्रहलाद कंसारी, तरुण कंसारी, बल्ला साहनी, सुनील शर्मा, विक्रम कहार, अजय गाड़ा, दल्लू यादव, मुन्ना यादव, चंदन साहू, भोला साहू, फनेन्द्र साहू, राजा चावला, राकेश सोनकर, संतोषी कंसारी, सौरभ सोनी, राजू सोनी, किशन यादव, विजय तारक, बिट्टू धु्रव, शेखर साहू ,पोखराज साहू, प्रदीप साहू, दशरथ साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news