कोण्डागांव

बंगाल हिंसा का विरोध, भाजपा का धरना-प्रदर्शन
05-May-2021 9:27 PM
  बंगाल हिंसा का विरोध,  भाजपा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 5 मई। पश्चिम बंगाल में फैली हिंसा के विरोध में भाजपा देश भर में धरना दे रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ जिला इकाई से लेकर सभी दस मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास से काली पट्टी बांधकर हाथों में ममता बनर्जी और तृणमूल कांगे्रस विरोधी तख्तियां लिए मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया। पांच मई को दोपहर 2 से 5 बजे के मध्य कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हिंसा और हमलों की तीखी निंदा की।

 जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि महामारी के दौरान जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद ममता बनर्जी के संरक्षण में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों व गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हिंसा, मारपीट, तोडफ़ोड़, आगजनी और उनकी हत्या की जा रही है, जो निंदनीय है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने हिंसा पीडि़तों और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते कहा कि भाजपा परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है। सत्ता में आए हुए लोग इसी तरह राजधर्म की बजाय गुंडा धर्म की पालन करेंगे तो लोकतंत्र बचेगा ही नहीं। यह प्रजातंत्र के मानदंडों और मापदंडों के खिलाफ  है। टीएमसी को इस हिंसा को रोकना चाहिए।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन, गोपाल दीक्षित, तरुण साना, आकाश मेहता, रीता शुक्ला, जैनेंद्र सिंह ठाकुर, रौनक दीवान, प्रतोष त्रिपाठी, बंटी नाग, संतोष पात्र, अविनाश सोढ़ी, विश्वजीत, अभिषेक चौधरी, महेंद्र पारख, सुनील कोर्राम, विक्की रवानी, ओम प्रकाश, अविरल अरोरा, गुलशन दुआ, तिमिर प्रकाश, बिट्टू पाणिग्रही, प्रवीण जैन ने धरना दिया ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news