सरगुजा

नामी मेडिकल कॉलेजों से पास डॉक्टरों की टीम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में देंगे सेवाएं
08-May-2021 9:13 PM
  नामी मेडिकल कॉलेजों से पास डॉक्टरों की टीम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में देंगे सेवाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 8 मई। महाराष्ट्र, लखनऊ, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा के कई बड़े मेडिकल कॉलेजों से पास आउट विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम अब अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवायें देंगे और कोरोना के इस दौर में बेहतर चिकित्सा हेतु जारी संघर्ष अब कम होगी।

 स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, कि कैसे सरगुजा संभाग के मेडिकल कॉलेज में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था कोविड मरीजों सहित अन्य मरीजों को भी मिल सके। इसी दिशा में डॉक्टर फ़ॉर यू संस्था के साथ मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हेतु एक ओएमयू साइन किया गया है, जिसकी सेवाएं शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के कोविड मरीजों को मिलेगी। यह जानकारी रेडक्रॉस डे पर वर्चुअल आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने दी।

विभिन्न बड़े नामी मेडिकल कॉलेजों से पास आउट डॉक्टरों की संस्था डॉक्टर फ़ॉर यू अब अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में कोविड वार्ड के क्रिटिकल केयर का मैनजमेंट करेगी, 3 एमडी मेडिसिन, 12 एमबीबीएस और लगभग 28 स्टाफ नर्स की यह पूरी टीम अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में क्रिटिकल केयर यूनिट में अपनी सेवा देंगे। मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर एवं रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा द्वारा डॉक्टर फ़ॉर यू संस्था के साथ ओएमयू साइन किया है, जिसके माध्यम से डॉक्टर फ़ॉर यू की टीम 3 महीने तक अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगे। ओएमयू के तहत इस कार्य की शुरुआत 12 मई से होनी है, किन्तु डॉक्टर फ़ॉर यू की टीम अम्बिकापुर पहुंच चुकी है और आज ही उन्होंने आईसीयू की व्यवस्था का जायजा लेकर जल्द ही कार्य शुरू करने की बात कही है।

रेडक्रॉस सोसायटी के स्थापना दिवस पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव एवं रेड क्रॉस सोसायटी सरगुजा के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव का यह कार्य सरगुजा में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बाहर से डॉक्टरों की टीम लाकर यहां के कोविड मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आज की प्रमुख आवश्यकता है, जो कि उनके प्रयास से सरगुजा संभाग के कोविड मरीजों के लिए एक बेहतर कदम साबित होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news