दन्तेवाड़ा

एईसीएस संस्था ने किया गाय का अंतिम संस्कार
12-May-2021 9:21 PM
एईसीएस संस्था ने किया गाय का अंतिम संस्कार

बचेली, 12 मई। एनिमल एंड एन्वायरमेंट कन्जर्वेशन सोसाईटी (एईसीएस) पिछले कई समय से बचेली नगर में सेवा कर रही है। गौवंशों को किसी प्रकार की परेशानी होने पर इस एनजीओ के सदस्य तत्काल पहुंचकर गाय को परेशानी से बाहर निकाला जाता है, साथ ही उन्हें किसी प्रकार की बीमारी होने पर तत्काल इलाज भी किया जाता है। अब एईसीएस द्वारा गाय की मौत होने पर अंतिम संस्कार भी किया गया।

दरअसल किरंदुल नगर से बीमार गाय को बचेली लाकर पिछले 15 दिनों से इसी एनजीओ के द्वारा इलाज किया जा रहा था. इलाज के दोरान गाय की मौत हो गयी। उसका इलाज बचेली की एईसीएस संस्था के लोगों द्वारा तत्परता से किया जा रहा था। दिन रात सेवा के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। पशु चिकित्सा विभाग से नीलिमा कंागे एवं मनीषा सहित संस्था की संस्थापिका गीताजंलि सरकार ने अपना योगदान दिया। पार्षद व संस्था के सदस्य फिरोज नवाब एवं प्रदीप गुप्ता व योमेश साहु के सहयोग से विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news