बस्तर

पार्षद ने बांटी खाद्यान सामग्री
12-May-2021 9:22 PM
पार्षद ने बांटी खाद्यान सामग्री

जगदलपुर, 12 मई। अटल बिहारी वार्ड के पार्षद संभु नाग के द्वारा जरूरतमंद लोगों को खाद्यान सामग्री बुधवार को माहरा पारा में वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रामाश्रय सिंह, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, नगर महामंत्री द्वय आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण झा की उपस्थिति में खाद्यान्न सामग्री वितरण किया गया। आज 200 घरों में खाद्यान सामग्री वितरण किया गया।

जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ दिखावा कर रहे हैं , भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ काम कर रहे हैं। सुरेश गुप्ता ने कहा कि इस कोरोना महामारी में हर जरूरतमंद लोगों के साथ भाजपा परिवार आपके साथ खड़ा है। संजय पांडे ने कहा कि अटल बिहारी बाजपाई वार्ड के पार्षद द्वारा वार्ड के समस्त घरों तक खाद्यान सामग्री पहुंचाना यह अनुकरणीय काम है। पूरे 48 वार्ड की चिंता भारतीय जनता पार्टी परिवार कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री भाजपा संग्राम सिंह राणा ने किया।

दो गज की दूरी एवम मास्क पहनना व साबुन का प्रयोग करने भी कहा गया। कोरोना से बचाव हेतु 18 वर्ष से ऊपर के पुरुष एवम महिलाओं को वैक्सीन लगाने हेतु जागरूक भी किया गया और बताया गया कि वैक्सीन लगाने के बाद किसी को बुखार व कमजोरी लगने पर न घबराएं। वैक्सीन लगने से कोरोना महामारी से लडऩे की शक्ति मिलती है। केंद्र सरकार एवं जिला प्रशासन के हर नियमों का पालन करने कहा। इस लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, नगर महामंत्री द्वय आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, वार्ड पार्षद संभु नाग, प्रेम कुरानी, पिंटू बघेल, सुशील कश्यप, संजू कश्यप, दिनेश भारती, दीपक आचार्य, बद्री नाग, राजेश सिंह उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news